अररिया की डीएम इनायत खान लगातार कर रही सरकारी विधालयों का निरीक्षण
--------------------------------------------------------
बुधवार को पोखरिया पंचायत अंतर्गत उ०म०वि० फरासूत एवं प्रा०वि० मझुआ टोला का डी. एम ने किया निरीक्षण
विद्यालय में छात्रों से रूबरू होकर पठन-पाठन का लिया जायजा
--------------------------------------------------------
विद्यालय में लकड़ी पर खाना बनाते देख बिफरी डी.एम
--------------------------------------------------------
अररिया : जिला पदाधिकारी इनायत खान द्वारा लगातार सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है । वैसे तो डीएम इनायत खान की कार्यशैली सदैव सुर्खियों में रहती है लेकिन अब अररिया जिला के लोग डीएम के काम के कायल होते जा रहे हैं ।
आपको बता दें कि आज बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा अररिया प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत उ०म०वि० फरासूत एवं प्रा०वि० मझुआ टोला का निरीक्षण किया गया । दोनों ही विद्यालयों में लकड़ी पर खाना बनते देख डीएम बिफर पड़ी । ऑन द स्पॉट कार्रवाई करते हुए डीएम ने संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अविलम्ब गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं डी. एम ने बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया ।
डी. एम इनायत खान ने विद्यालय में छात्रों से रूबरू होकर पठन-पाठन की गुणवत्ता की जानकारी भी प्राप्त की । निरीक्षण के क्रम में पोखरिया से मझुआ टोला का संपर्क पथ क्षतिग्रस्त पाया गया , जिसको लेकर डी. एम द्वारा संबंधित पदाधिकारी को संपर्क पथ का मरम्मती शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया है ।




Post a Comment